
बरेली। बरेली कॉलेज बरेली के अस्थाई कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। आज कर्मचारी कल्याण सेवा समिति बरेली कॉलेज बरेली के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा एवम् सचिव हरीश मौर्य ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा। ज्ञापन में लिखा है कि बरसों से हम अस्थाई कर्मचारी नियमित और समायोजन करने की मांग कर रहे हैं परंतु हमारी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि आगामी 20 जनबरी को हम सांकेतिक धरना प्रदर्शन करेंगे।