अपने ही बने जान के दुश्मन संपत्ति की खातिर पिता को पीटा

बरेली । थाना इज्जतनगर क्षेत्र के रहपुरा चौधरी निवासी शाकिर नाम का युवक एसएसपी दफ्तर के बाहर जहर खाने का ड्रामा करके तीन दिन पहले जिला अस्पताल में भर्ती हुआ था, उसने अपने पिता और भाइयों पर संपत्ति न देने का आरोप लगाया था। अब इस मामले में नया मोड़ आया है। शाकिर के पिता मुकद्दर अपने दूसरे बेटों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे और उन्होंने बेटे शाकिर और बहू पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
मुकद्दर ने बताया कि वह 70 साल के हो चुके हैं। उनका बेटा शाकिर और उसकी पत्नी रिहाना उन्हें परेशान करते रहते हैं और संपत्ति अपने नाम कराना चाहते हैं। जबकि उनके पांच बेटे और हैं। कुछ समय पहले शाकिर ने उनकी पत्नी हमीदन की पिटाई की थी और उनके सीने पर लात मार दी थी। इलाज के दौरान उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। इसके बाद सभी बेटे अलग-अलग रहने लगे। मुकद्दर छह-छह महीने अपने बेटों के साथ रहते हैं।
जान से मारने की धमकी देने का आरोप
उनका आरोप है कि बड़ा बेटा शाकिर और बहू रिहाना उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। खाना मांगने पर अभद्रता करते हैं। उन्हें कई बार कुत्ते के जूठी रोटी भी खिलाई। बेटा-बहू पर पीटने का आरोप भी लगाया। उन्होंने बताया कि शाकिर ने धमकी दी है कि वह कोई ऐसा कांड करेगा कि पूरा घर जेल पहुंच जाएगा। इज्जतनगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks