जनपद कासगंज

थाना कासगंज पुलिस द्वारा सट्टे की खाईबाड़ी करते हुये 01 सटोरिया गिरफ्तार, कब्जे से ऑनलाइन सट्टे में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन बरामद। पुलिस अधीक्षक कासगंज सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री राजेश भारती के पर्यवेक्षण में जनपद में अवैध जुआ एवं सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री आंचल चौहान के नेतृत्व में दिनांक 22.08.2025 को थाना कासंगज पुलिस द्वारा अभियुक्त संजू पुत्र छत्रपाल निवासी ग्राम गोरहा थाना व जिला कासगंज को थाना कासगंज नगर क्षेत्र से ऑनलाइन सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। इस सम्बन्ध में थाना कासगंज पर मु0अ0सं0 620/25 धारा 13 जी एक्ट (सट्टा) के तहत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
- संजू पुत्र छत्रपाल निवासी ग्राम गोरहा थाना व जिला कासगंज को थाना कोतवाली कासगंज
बरामदगी-
- ऑनलाइन सट्टे में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन
पुलिस टीम-
- श्री प्रवेश राणा , प्रभारी निरीक्षक थाना व जनपद कासंगज मय पुलिस टीम