
कासगंज।
खेल निदेशालय द्वारा प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन पीलीभीत में किया जा रहा है। जिसके लिए जनपद स्तर पर स्पोर्ट्स स्टेडियम सोरों जी में शुक्रवार को हुए ट्रायल में अगम्य परमार, मो.हाजिक, मो.आसिफ, वत्सल शर्मा, रोहित, कारण, ललित, कौशल पुत्र चंद्रपाल, प्रांजल एवं कौशल पुत्र सूबेदार का चयन किया गया है। उपक्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि जनपद स्तर पर चयनित सभी खिलाड़ी आज अलीगढ़ के महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडल स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता का समय दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। जनपदीय ट्रायल के अवसर पर ब्रजेश यादव, मो.इमरान, सुश्री शिल्पी, राजकुमार, मन्नालाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।