कारागार सुधारक डॉ रघुनंदन की पहलगिनीज बुक में दर्ज होगा नाम78 मीटर लंबा है तिरंगाजेल में गूंजे वंदे मातरम के नारे

जिला कारागार में फहराया गया विश्व का सबसे बड़ा तिरंगा

एटा 16 अगस्त कारागार सुधारो के क्षेत्र में पिछले 18 वर्षों से अभूतपूर्व कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता कारागार सुधारक डॉ. प्रदीप रघुनंदन की पहल पर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में जिला कारागार एटा में 78
मीटर लंबा तिरंगा झंडा फहराया गया जो अपने आप में एक विश्व रिकॉर्ड बनेगा।यह तिरंगा झंडा दुनिया की किसी भी जिला जेल में फहराया जाने वाला सबसे लंबा तिरंगा झंडा है। कारागार के बंदीजन जैसे ही इस विशाल तिरंगे झंडे को लेकर निकले वैसे ही संपूर्ण कारागार वंदे मातरम की आवाजों से गूंज उठा।
स्वतंत्रता दिवस के इस विशेष अवसर पर कारागार में उपस्थित बंदी जनों को संबोधित करते हुए जेल अधीक्षक श्रीमती अंकिचिता श्रीवास्तव ने कहा कि यह जनपद कारागार एटा के लिए गर्व और हर्ष का विषय है कि आज हम दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा झंडा जिला कारागार एटा में फहरा रहे हैं l जनपद कारागार एट पिछले दो दशकों से अपने सुधारत्मक अभियान के लिए चर्चित रहा है, यह वह कारगर है जिसे सबसे पहले आईएसओ प्रमाणित सर्टिफिकेट मिला। आज एक बार फिर से जनपद कारागार ने स्वतंत्रता के 78 वर्ष पूरे होने पर एक गौरवशाली अभियान को अंजाम दिया जिसकी गूंज पूरे देश में पूरे विश्व में सुनाई देगी।
करकट में उपस्थित बंदी जनों को संबोधित करते हुए कारागार सुधारक का डॉक्टर प्रदीप रघुनंदन ने कहा कि इस अभियान ने जनपद कारागार एट को एक नई रोशनी प्रदान की है। 78 मी. लंबा दुनिया का सबसे बड़ा यह तिरंगा झंडा जहां हमारे स्वतंत्रता के 78 गौरवशाली वर्षों का प्रतीक है वही कारागार सुधारो की क्षेत्र में यह एक नई उपलब्धि लिख रहा है। डॉ रघुनंदन ने कहा कि उनका प्रयास है कि जनपद कारागार एट हमेशा कारागार सुधारो की प्रयोगशाला बना रहे और यहां के कार्यक्रमों को संपूर्ण प्रदेश और संपूर्ण भारतवर्ष में लागू किया जाए
इससे पहले शासन के निर्देशानुसार जेल अधीक्षक श्रीमती अंकेक्षिता श्रीवास्तव ने कारागार के मुख्य द्वार पर राष्ट्रीय ध्वज। फहराया उसके उपरांत कारागार के सर्कल में बंधिया ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जो राष्ट्रभक्ति एवं ऊर्जा से भरपूर थे। और फिर दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा झंडा बंदी जनों एवं कारागार प्रशासन के द्वारा फहराया गया।
इस अवसर पर जेलर संजय कुमार सिंह उद्योगपति चेतन बाबू यादव, उप जेलर श्रीमती शशि कला ,बी .पी. गुप्ता ,अमापुर नगर के प्रमुख समाजसेवी धीरज गुप्ता। गौरव गुप्ता, गोपाल गुप्ता, रोहित गुप्ता ,चैतन्य गुप्ता, समाजसेवी अमित स्वरूप सक्सेना हेड बॉर्डर ए क दुबे। सहित बड़ी संख्या में कारगर प्रशासन के लोग एवं बंदीजन उपस्थित थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks