हत्या के प्रयत्न तथा मारपीट की घटना में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

थाना सकीट पुलिस ने हत्या के प्रयत्न तथा मारपीट की घटना में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

एटा –दिनांक 02.05.2025 को वादी दुर्योधन पुत्र बारेलाल निवासी ग्राम नंदपुर बेलामई थाना सकीट एटा द्वारा थाना सकीट पर इस आशय की लिखित सूचना दी गई कि दिनांक 01.05.2025 को समय करीब 19:30 बजे प्रतिवादीगण द्वारा वादी के घर में घुसकर उसके साथ लाठी डंडों से मारपीट की गई तथा वादी के ऊपर फायर किया गया। इस सूचना पर थाना सकीट पर मुअस0– 78/2025 धारा 191(2), 191(3), 115(2), 109(1) बीएनएस बनाम प्रदीप उर्फ शैलेश आदि 05 नफर पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी–
आज दिनांक 15.08.2025 को उपरोक्त अभियोग में वांछित चल रहे दो अभियुक्तगण प्रदीप उर्फ शैलेश पुत्र एवरन सिंह व आशीष उर्फ कल्ले पुत्र अरविन्द्र निवासीगण ग्राम नन्दपुर वैलामई को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks