अपहरण कर जान से मारने की नियत से मारपीट करने के संबंध में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


एटा ! कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार तोमर ने बताया कि
दिनांक 17.07.2025 को वादी हरिओम गिरी पुत्र श्री खूबी गिरी निवासी पुरानी बस्ती बडा जैन मन्दिर थाना कोतवाली नगर ने थाना कोतवाली नगर पर सूचना दी कि आंशू गुप्ता उर्फ आशीष गुप्ता उर्फ रितिक गुप्ता पुत्र सुधीर गुप्ता ने अपने अन्य साथियों के साथ दिनांक 17.07.2025 को समय करीब 02 बजे एक राय होकर वादी के घर पर वादी के परिवार वालो को जान से मारने की धमकी दी व दिनांक 17.07.2025 को ही समय करीब दोपहर 13.00 बजे वादी के पुत्र जितेन्द्र को गले मे बेल्ट का फन्दा डालकर जान मारने की नियत से गाडी संख्या UP–82 AV–9205 से अपरहरण कर ले गए व जान से मारने की नियत से लाठी डण्डो व बेल्टो से मारपीट करके मरणासन की स्थिति मे छोडकर भाग गए। प्राप्त तहरीर के आधार पर के सम्बन्ध मुअस0 371/2025 धारा 191(2)/115(2)/351(3)/109/140(1) बीएनएस बनाम अंशु गुप्ता उपरोक्त सहित कुल 06 नफर पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह द्वारा उपरोक्त अभियोग में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर को निर्देशित किया गया। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा आज शुक्रवार को उपरोक्त अभियोग में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। आर्यन कुमार यादव पुत्र दिनेश चंद यादव निवासी ग्राम खुशालगढ़ थाना रिजोर को गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
नोट – प्रकरण में 03 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks