
बडगांव सहारनपुर
देहात के छोरे ने दिखाया नीट परीक्षा में जलवा
गांव व क्षेत्र का नाम किया रोशन
बडगांव के गांव शिमलाना में एक माध्यम वर्गीय परिवार किसान व प्रधान काका उर्फ सतीश के बेटे कृष्णा प्रताप पुंडीर ने नीट की परीक्षा पास कर अपने गांव व क्षेत्र का नाम रोशन किया अब उसे ललितपुर में डॉक्टर बनने का मौका मिल गया है उसे झांसी के ललितपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में एडमिशन भी मिल गया है बेटे की इस उपलब्धि पर ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया कृष्णा के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है बडगांव के प्रधान शिवकुमार राणा महेश राणा चेयरमैन रविन्द्र राणा मंडलाध्यक्ष,ऋषिपाल राणा बडगांव,मांगेराम आदि ने गांव पहुंच कर बच्चे के उज्जवल भविष्य की कामना कर आशीर्वाद दिया है।