अवैध नशे के खिलाफ थाना नई मंडी का लगातार चल रहा अभियान

थाना नई मंडी पुलिस ने चार किलो गांजा व दो मोटरसाइकिल सहित चार नशे के कारोबारियों को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। नशा एक अभिशाप हैं और आज का युवा इस दल दल में फंसता हुआ नजर आ रहा हैं
लेकिन आज कल युवाओं को इस दल दल में फंसाने वाले नशे के कारोबारियों पर नकेल थाना नई मंडी प्रभारी योगेश शर्मा के नेतृत्व में उनकी टीम अंकुश लगा रही हैं।
एस एस आई संजय कुमार, ग़ांधी कॉलोनी चौकी इंचार्ज धीरज सिंह, एस आई चंद्र सेन सैनी अपनी शानदार कार्यप्रणाली का जलवा बिखेर कर ओर नशे के कारोबार पर काफी अंकुश लगाकर तथा अपराधियों पर अपनी पैनी नजर बनाकर उनको उनके अंजाम तक पहुंचा रहें हैं।
थाना नई मंडी प्रभारी योगेश शर्मा के निर्देश पर एस एस आई संजय कुमार,ग़ांधी कॉलोनी चौकी इंचार्ज धीरज सिंह, एस आई चंद्र सेन सैनी, कॉस्टेबल प्रमोद,कॉस्टेबल शोबिन्दर,कॉस्टेबल सुशील कुमार ने चेकिंग व गस्त किये हुए थे तो वही गस्त के दौरान कुकड़ा चौराहा पुलिया के पास चार संदिग्धों को रोका तो उनके पास से अवैध नशे का साजो सामान सहित बिना नम्बर को दो मोटरसाइकिल भी बरामद हुई।
पकड़े गए आरोपियों के नाम फुरकान पुत्र इसराइल ग्राम सिखरेडा थाना सिखेड़ा, आदिल पुत्र अली हसन ग्राम खतोला थाना शाहपुर, फुरकान पुत्र युसूफ ग्राम कुकड़ा थाना नई मंडी व पारुल उर्फ आमीन पुत्र संतकबीर ग्राम एलम थाना कांधला जिला शामली के बताए जा रहे हैं।
पकड़े गए आरोपियों के पास से थाना नई मंडी पुलिस ने चार किलो दो सौ पचास ग्राम गांजा व दो मोटरसाइकिल बिना नम्बर की की बरमाद
बताया जा रहा हैं कि यह चारो आरोपी अवैध नशे के कारोबारी हैं और इनके खिलाफ पूर्व में भी काफी मुकदमें दर्ज हैं।