दबंग महिला व उसकी बेटियों ने बृद्ध महिला, पुत्र को पीट-पीट कर किया अधमरा।

आखिर क्यों नहीं की गई अभी तक कोई कार्यवाही।
एटा/मरथरा- मामला ग्राम जिरसमी थाना कोतवाली देहात चौकी मरथरा का हैं बृद्ध महिला विमला देवी W/0 रमेश चन्द्र दिनांक 5/09/2020 को अपने पशुओं को खोलकर अपने घर ला रही थी तभी पहले से घात लगाकर कर बैठी दबंग महिला सहित उसकी बेटियों ने उसे घेर लिया और ईंटों व डंडों से मारने पीटने लगीं, चिल्लाने की आबाज सुन उसका पुत्र मालिखान व उसकी पत्नी वीना देवी उन्हें बचाने को आये तो दबंग महिला ने उन्हें भी नहीं बख्शा बृद्ध विमला को गम्भीर चोटें आयीं जिससे बृद्ध महिला की कन्धे की हड्डी में फ्रेक्चर हो गया व शरीर के अन्य जगहों पर भी कई चोटें आईं। दबंग महिला विमला देवी को मरणाशन हालत में छोड़ मालिखान पर टूट पड़ीं मालिखान के सिर में ईंट मारदी जिससे उसका सिर फूट गया वही उसकी पत्नी सीमा का रसोली का ऑपरेशन हो चुका हैं उसे भी ईंटे फेक कर मारी गई जो उसके पेट लगीं ग्राम वासियों ने किसी तरह विमला देवी को उठाया और इलाज को ले गये उसी समय दबंग महिला सीमा पत्नी रामविलास ने चौकी मरथरा में प्रार्थाना पत्र दे दिया कि मेरे साथ मारपीट हुई है लेकिन जब पुलिस गाँव पहुँची तो माजरा कुछ और ही था तब पुलिसकर्मी बिमला देवी व उसके पुत्र मलिखान को लेकर जिला अस्पताल में डॉक्टरी हेतु ले आए,दबंग महिला के आगे बिमला देवी जिला अस्पताल में भी असहाय दिखी। वहां उनके साथ नाइंसाफी की गयी जिसका एक्स-रे किया गया और मामूली चोटें दर्शाकर चलता कर दिया ।
जिला अस्पताल में भी चलता हैं पैसों का खेल कब तक चलता रहेगा ऐसा
जब जिम्मेदार ही मूकदर्शक बन जाये तो सभी अपनी मनमानी करने लगते हैं । जब 5/09/2020 का झगड़ा और एफआईआर लिखी गयी।8/09/2020 को क्या यही न्याय है पुलिस जांच के नाम पर खानापूर्ति कर चली गयी ।आज तक मुल्जिमो के प्रति कोई कड़ी कार्यवाही नहीं की गयी। दबंग महिला सीमा व उसकी तीन बेटियों के कारण गाँव का कोई ब्यक्ति उससे बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। दबंग महिला से ग्रामवासी भी सहमे प्रतीत होते हैं वहीं पुलिस भी न्याय दिलाने व दोषी को दंडित करने के बजाय खानापूर्ति कर रही है। 13/09/2020 तक पुलिस गाँव में जाकर जांच करना भी उचित नहीं समझा जो पुलिस कार्यवाही पर सवालिया निशान लगता हैं मानो कि अब पीड़ित विमला को जनपद में न्याय दिला पाना असंभव है।