पुलिस लाइन में वृक्षारोपण महोत्सव संपन्नपरेड ग्राउंड में लगाए गए फूलदार पौधेपर्यावरण संरक्षण पर निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित

वृक्ष धरती के आभूषण – एडि.एस.पी.

कासगंज 10 अगस्त जेल सुधार ,पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण एवं बाल पोषण के क्षेत्र में पिछले 18 वर्षों से अनवरत कार्य करने वाली संस्था राष्ट्रीय युवा शक्ति के तत्वावधान में जनपद कासगंज की पुलिस लाइन में वृक्षारोपण महोत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ l इस कार्यक्रम में मोगरा, चांदनी ,हरसिंगार ,रात की रानी गुड़हल एवं गुलाब के पौधों का रोपण किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज राजेश भारती एवं सुप्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. प्रदीप रघुनंदन ने संयुक्त रूप से परेड ग्राउंड में पौधे लगाए। इस अवसर पर कासगंज पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे दर्जनों आरक्षी ने पर्यावरण संरक्षण में हमारी भूमिका विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया।
वृक्षारोपण महोत्सव कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज राजेश भारती ने कहा के वृक्ष धरती के आभूषण है, वृक्षों के बिना हम अपने जीवन की कल्पना नहीं कर सकतेl आज दुनिया भर में ग्लोबल वार्मिंग का प्रभाव है जिसके कारण मानव समाज के लिए भयंकर परेशानी उत्पन्न हो गई है ऐसे में हम सब का दायित्व है कि अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाकर अपने पर्यावरण का संरक्षण करें और अपने जीवन को बचाएं।
सामाजिक कार्यकर्ता डॉ प्रदीप रघुनंदन ने कहा के पुलिस लाइन कासगंज उत्तर प्रदेश की सबसे खूबसूरत पुलिस लाइन हो, यहां का पर्यावरण, यहां का वातावरण, हरा भरा हो पेड़ पौधों से अच्छादित्य हो, यह हम सब का प्रयास है ताकि यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे समस्त रिक्रूटर्स को गर्व हो।
सामाजिक कार्यकर्ता अमित स्वरूप सक्सेना ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है l सरकारी प्रयासों के इतर हम सबको अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी तभी हम पर्यावरण को सुरक्षित एवं संरक्षित रख सकते हैं।
इस अवसर पर आर. आई. पुलिस लाइन रविंद्र कुमार मलिक ,प्रभारी आरटीसी राधेश्याम , सुजान सिंह ,पीटीआई मेजर रामबरेश मुनेंद्र सिंह महेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे। निबंध प्रतियोगिता में भाग लेने वालों में यीशु कुमार मानव तोमर मोहम्मद आसिफ हर्ष कुमार कपिल कुमार अजय भाटी प्रिंस कुमार वर्मा ऋषभ चौधरी कुलदीप तलन संदेश कुमार मनीष खान नितिन कुमार निशांत कुमार फैसल इब्राहिम सौरभ में दीपांशु कुमार अंकुर सिंह हिमांशु राठी नितिन भाटी रजत कुमार विशाल कुमार नितिन कुमार आदर्श पाल रोहन बालियान संदीप कविंद्र सिंह एवं सौरभ शर्मा सहित दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks