सुजावलपुर से बरेठी नगला के बीच स्थित सड़क की अत्यंत जर्जर स्थिति के तत्काल समाधान की मांग


कासगंज, सुजावलपुर से बरेठी नगला के बीच की सड़क, जो गंजडुंडवारा के सबीना कॉम्प्लेक्स से समसपुर, बस्तर होते हुए सुनगढ़ी थाने तक जाती है, की स्थिति अत्यंत खस्ता हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह जलभराव एवं गहरे गड्ढे हैं, जिससे कभी भी वाहन पलटने जैसी गंभीर दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।

इस संबंध में मैंने पूर्व में भी यह मसला उठाया था और जानकारी के अनुसार आपने इस सड़क के निर्माण का प्रस्ताव बनाकर लखनऊ भेजा है, जो धनावंटन की प्रतीक्षा में है। किंतु तब तक, आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा को देखते हुए अनुरोध है कि इस सड़क पर तत्काल मिट्टी या रवीश डलवाकर इसे समतल किया जाए, ताकि आवागमन सुगम हो सके और दुर्घटनाओं की

आपसे अपेक्षा है कि इस मुद्दे को तत्काल प्राथमिकता पर संज्ञान लेकर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks