रेस्क्यू ऑपरेशन, देह व्यापार का भंडाफोड़, एक अभियुक्त गिरफ्तार!

एटा ब्रेकिंग:-न्यूज की खबर का हुआ दमदार असर

अवैध धंधा करने वालो पर खबर चलने के बाद हुआ मुकद्दमा दर्ज।

थाना कोतवाली देहात पुलिस का सराहनीय रेस्क्यू ऑपरेशन, देह व्यापार का भंडाफोड़, एक अभियुक्त गिरफ्तार!

GT रोड स्थित मयूर होटल में पुलिस, प्रशासन और चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त छापामार कार्रवाई।

देह व्यापार में लिप्त एक अभियुक्त गिरफ्तार, मौके से ₹2500 नकद, मोबाइल फोन, एक इस्तेमाल किया हुआ निरोध व 8 पैकेट बंद निरोध बरामद।

नाबालिग व बालिग महिलाओं को होटल में रखा गया था देह व्यापार के लिए, पुलिस ने किया रेस्क्यू।

मुकदमा संख्या 273/2025 धारा 3/4 अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत थाना कोतवाली देहात में मामला दर्ज।

गिरफ्तार अभियुक्त– जितेन्द्र पुत्र पंचम निवासी बकशीपोरैयो थाना रिजोर एटा।

मुख्य सहयोगी अभी अज्ञात, पुलिस कर रही पहचान व तलाश।

रेस्क्यू टीम में क्षेत्राधिकारी नगर अमित कुमार राय,नायब तहसीलदार वाजिद हुसैन,प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार गौतम चौकी प्रभारी गगनदीप सिंह व महिला उपनिरीक्षक रीना शर्मा सहित पुलिस बल रहा मौजूद।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत हुई कार्रवाई, जिले में देह व्यापार के खिलाफ सख्ती।

फर्जी होटल के आड़ में चल रहे इस गंदे धंधे से उठा पर्दा, पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks