अखबार के ब्यूरो कर रहे नंगर पंचायत में विवाद का फैसला, अब कौन रोकेगा भ्रष्टाचार

नंगर पंचायत के जिम्मेदारों ने भ्रष्टाचार की जांच करने वाले ईओ पर साधा निशाना


डाला/सोनभद्र – नगरपंचायत डाला बाजार में नए ईओ के आगमन व जांच के लिए क्षेत्र भ्रमण से हो रही हकानी में जिम्मेदारों को हो रही परेशानी, साजिश के तहत ईओ पर साधा निशाना
नगर में सफाई व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को उस समय तनाव उत्पन्न हो गया जब अधिशासी अधिकारी (ईओ) द्वारा कार्य करने के लिए समय पर नहीं पहुंचने वाले कर्मचारियों से जवाब-तलबी की गई। इस पर सफाई कर्मचारी अचानक हड़ताल पर चले गए। जैसे सभी कार्य साजिश के तहत हो रहा हो। नवनियुक्त अधिशासी अधिकारी के कार्यभार ग्रहण करने के बाद से नगर पंचायत की कार्यशैली में बदलाव देखा जा रहा है। ईओ प्रतिदिन सुबह-सुबह स्वयं नगर का औचक निरीक्षण कर रहे हैं और नागरिकों की शिकायतों को प्राथमिकता देते हुए तत्काल कार्यवाही करवा रहे हैं। शुक्रवार की सुबह भी निरीक्षण के दौरान जब कुछ सफाईकर्मी समय पर उपस्थित नहीं पाए गए, तो ईओ ने उनसे देरी का कारण पूछा। ईओ द्वारा सवाल पूछे जाने पर कुछ कर्मचारी आक्रोशित हो गए और कार्य का बहिष्कार करते हुए हड़ताल पर चले गए। इस दौरान कर्मचारियों ने यह आरोप भी लगाया कि अधिशासी अधिकारी ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिसे लेकर वे आहत हैं। वहीं, पूरे मामले पर अधिशासी अधिकारी ने कहा, “ये मेरे ही कर्मचारी हैं, जो मेरी बात से नाराज़ हुए हैं, मैं स्वयं उन्हें समझाऊंगा। लेकिन नगर की सफाई व्यवस्था और जनता की समस्याओं को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखकर काम करवाना मेरी ज़िम्मेदारी है।”
नगर में अचानक हुई इस हड़ताल से कुछ क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई, जिससे नागरिकों में भी असंतोष देखने को मिला। वहीं, नगर प्रशासन अब दोनों पक्षों के बीच संवाद स्थापित कर समाधान निकालने का प्रयास कर रहा है। वही जानकारी मिली कि अधिशासी अधिकारी पर जबरियन दबाव बनाया जा रहा है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks