किसानों की जमीन पर जबरन कब्जा नहीं होने दिया जाएगा :- बिजेद्र यादव जिला अध्यक्ष कांग्रेस

बम्हेटा गाँव के किसानों की जमीन का अधिग्रहण न होने के बावजूद बिल्डर का जमीन पर जबरन कब्जा करने एवं किसानो की जमीन पर निर्माण कार्य किए जाने का किसानों के विरोध आंदोलन पर जिला प्रशासन दूारा बिल्डर का निर्माण कार्य बंद कराए जाने के बाद, आज पुनः बम्हेटा गाँव के किसानों की जमीन पर बिल्डर दूारा जबरन निर्माण कार्य शुरु कराए जाने का गांव के किसानों एवं कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष बिजेद्र यादव ने विरोध किया। किसानों के विरोध की सूचना पर एडीएम फाइनैंस ने मौके पर जाकर किसानों के प्रतिनिधियों एवं कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष से वार्ता की। कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष किसानों के साथ सोमवार को गाजियबाद विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष से वार्ता करेगे।
कांग्रेस पार्टी के जिला बिजेद्र यादव ने गाजियबाद विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को आगाह किया कि अगर वो बिल्डर को लाभ पहुंचाने के लिए किसानों का दमन करेगे तो वो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों का और उनकी कृषि भूमि का संरक्षण किया जाएगा ।गाजियबाद विकास प्राधिकरण के अधिकारियों का किसानों के प्रति तानाशाही रवैया का मजबूती से मुकाबला किया जाएगा।
धरना स्थल पर महानगर अध्यक्ष मनोज कोशिक, जिला उपाध्यक्ष अमोल वशिष्ठ, जिला उपाध्यक्ष मोहमद हनीफ चीनी, आदि कांग्रेसजन पहुंचे