
एटा। आज गुरुवार को ऑल इंडिया किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश लोधी के नेतृत्व में सैकड़ो किसानों ने मुख्यालय की सड़कों पर प्रदर्शन करते हुए थाना निधौली कला क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चंद्रभानपुर के निवासी मृतक सत्यवीर लोधी की पुलिस द्वारा पिटाई करने के पश्चात हुई मृत्यु के सिलसिले में उच्च अधिकारियों को धरना स्थल पर ज्ञापन देकर न्याय दिलाने की मांग की है ! इसी परिप्रेक्ष्य में गत दिवस लोधी उत्थान समिति ने निधौली कला के अंदर डीलर राधेश्याम राजपूत कीअध्यक्षता में एक बैठक करके लोधी उत्थान समिति के की तरफ से मृतक नवयुवक सत्यवीर लोधी की आत्मा की शांति के लिए दो मिनिट का मौन रखकर पीड़ित परिवार के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ग्राम प्रधान कमलेश राजपूत ने 100000 रुपए और समिति ने 51000 रुपए, कुल 1,51000 रुपए की नगद आर्थिक सहायता प्रधान की । इस अवसर पर नेमसिंह राजपूत ने कहा कि लोधी समाज का मृतक परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है ,इसलिए समाज को एकजुट होकर आर्थिक सहायता करने की अपील करते हुए घटना की निंदा कर नायक जांच की मांग की की है !
इस अवसर पर बैठक में लोधी उत्थान समिति के संरक्षक माखन लाल शास्त्री,अध्यक्ष नेम सिंह राजपूत, सतीश अंजाना, सुरेश चंद्र एडवोकेट, मीडिया प्रभारी देवेन्द्र कुमार लोधी एडवोकेट, किसान नेता डॉ0 महीपाल सिंह, महेन्द्र सिंह राजपूत, ग्राम प्रधान कमलेश राजपूत, सुशील राजपूत, संजय राजपूत, पूर्व प्रधान दुष्यन्त राजपूत, शिक्षक डोरीलाल राजपूत,दिनेश राजपूत, कैलाश राजपूत, राकेश राजपूत, वेदप्रकाश राजपूत, राधेश्याम राजपूत डीलर, अवनीश कुमार, सुधाकर वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।