
बरेली :: इंस्टाग्राम पर प्रभु यीशु मसीह के पवित्र स्वरूप को लेकर की गई अभद्र टिप्पणियों और मजाकिया वीडियो के खिलाफ ईसाई समुदाय में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है। इस संबंध में भीम आर्मी के जिला उपाध्यक्ष समीर मैसी उर्फ सैम मैसी द्वारा थाना सुभाषनगर में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
समीर मैसी, निवासी सुमंगलम आशियाना कॉलोनी, ने बताया कि दिनांक 29 जुलाई 2025 को जब वह इंस्टाग्राम पर वीडियो देख रहे थे, तभी उनकी स्क्रीन पर कुछ ऐसे वीडियो और चैट क्लिप्स आए जिनमें प्रभु यीशु मसीह के प्रति अशोभनीय और अपमानजनक भाषा का उपयोग किया गया था। कुछ वीडियो में ईसा मसीह के बलिदान का मजाक उड़ाया गया, जैसे उन्हें क्रूस पर शोल्डर एक्सरसाइज करते हुए या बंजी जंपिंग करते हुए दिखाया गया। एक अन्य वीडियो में उन्हें कांवड़ यात्रा में भाग लेते हुए दिखाया गया।
शिकायतकर्ता के अनुसार, यह सब एक सोची-समझी साजिश के तहत किया गया, जिससे समाज में धार्मिक वैमनस्य फैल सके। इन वीडियो क्लिप्स में “हॉट डॉग”, “मस्ती करते हैं”, “तू भी एक्सरसाइज कर ले”, “जय श्री…”, “जी दा खालसा” जैसे संवाद प्रयुक्त किए गए, जिससे धार्मिक सहिष्णुता पर चोट पहुंची है।
एफआईआर में जिन इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर आरोप लगाए गए हैं, उनके यूज़रनेम हैं:
इन सभी पर धार्मिक भावनाएं भड़काने, धार्मिक प्रतीकों का अपमान करने और समुदाय विशेष की भावना को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।
पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और साइबर सेल की सहायता से जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।