
निधौली कलां, एटा।
लोधी उत्थान समिति ने एक बैठक का आयोजन कासिमपुर रोड,निधौली कलां में शिक्षक नेता नेमसिंह राजपूत के आवास पर हुई। बैठक की अध्यक्षता राधेश्याम राजपूत डीलर ने की,बैठक में लोधी उत्थान समिति के पदाधिकारियों ने मृतक की आत्मा की शांति के लिए दो मिनिट का मौन रखा गया। और पीड़ित परिवार के घर जाकर लोधी उत्थान समिति के पदाधिकारियों ने संतुलना दी और ग्राम प्रधान कमलेश राजपूत ने 100000 रुपए और समिति ने 51000 रुपए, कुल 1,51000 रुपए कीनगद आर्थिक सहायता भी दी। इस अवसर पर नेमसिंह राजपूत ने कहा कि लोधी समाज का मृतक परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है इसलिए समाज को एकजुट होकर आर्थिक सहायता करने की अपील की है। और घटना की निंदा की है और न्यायिक जांच कराने की मांग की है।
इस अवसर पर बैठक में लोधी उत्थान समिति के संरक्षक माखन लाल शास्त्री,अध्यक्ष नेम सिंह राजपूत, सतीश अंजाना, सुरेश चंद्र एडवोकेट, मीडिया प्रभारी देवेन्द्र कुमार लोधी एडवोकेट, किसान नेता डॉ0 महीपाल सिंह, महेन्द्र सिंह राजपूत, ग्राम प्रधान कमलेश राजपूत, सुशील राजपूत, संजय राजपूत, पूर्व प्रधान दुष्यन्त राजपूत, शिक्षक डोरीलाल राजपूत,दिनेश राजपूत, कैलाश राजपूत, राकेश राजपूत, वेदप्रकाश राजपूत, राधेश्याम राजपूत डीलर, अवनीश कुमार, सुधाकर वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।