एटा बिग ब्रेकिंग:-

विद्युत निगम खुद बना बकायेदार, 4.32 करोड़ का बिजली बिल नहीं किया जमा!
आम जनता से सख्ती, निगम के 19 कार्यालयों पर खुद करोड़ों का बकाया।
विद्युत कार्यशाला पर सर्वाधिक 2.44 करोड़ का बिल बकाया, शुरुआत से अब तक नहीं हुआ भुगतान।
अधिशासी अभियंता कार्यालय पर 21.97 लाख, अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर 14.95 लाख का बिल बकाया।
एसडीओ प्रथम कार्यालय पर 13.91 लाख और विद्युत चोरी निरोधक थाने पर 4 लाख रुपये का बकाया।
शहर में करीब 10 हजार उपभोक्ताओं पर भी बकाया करीब 4 करोड़, 400 से अधिक के काटे जा चुके हैं कनेक्शन।
जनता पर शिकंजा, लेकिन अपने ही दफ्तरों की बत्ती गुल करने की नहीं हिम्मत!
रिपोर्ट:-सूत्रों से