
एटा
पिटाई से आहत युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान
◾भाई ने पांच आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई
◾थाना राजा का रामपुर के गांव चंदनपुर की घटना
विक्रम उर्फ प्रतिपाल (20) पुत्र तेज सिंह का शव घर से पांच सौ मीटर दूर खेत पर पड़ा मिला। जिला अस्पताल पहुंचे भाई विश्वनाथ प्रताप ने बताया कि गांव का ही एक परिवार विक्रम पर शक करता था कि वह उनके परिवार की महिला को देखता और छेड़खानी करता है। इसीको लेकर शुक्रवार को महिला और उसके घरवालों ने युवक की पिटाई कर दी थी। पिटाई से आहत होकर होकर जान दी है। भाई विश्वप्रताप ने आरोपी रामनरेश, बेटे आनंद, अनूप, भाई मुकेश, पत्नी काकेश्वरी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। राजा का रामपुर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ योगेन्द्र शर्मा का कहना है कि मामले में पांच आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले की जांच की जा रही है।