
एटा, उत्तर प्रदेश के गाँव चंद्रभानपुर (ब्लॉक निधौली कला) में एक पुलिस अत्याचार और भ्रष्टाचार के गंभीर मामले को उजागर करता है। अखिल भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनके साथ हुई घटना की निंदा की और न्याय की मांग की है। सत्यवीर लोधी नामक व्यक्ति की निधौली कला थाने में बेरहमी से पिटाई की गई। परिवार के अनुसार, पुलिस ने ₹50,000 लेकर उसे छोड़ा, लेकिन बाद में दोबारा बुलाया गया। पीड़ित के पैरों पर चौबे (लाठी/डंडे) के निशान पाए गए।
परिवार की सुरक्षा और 1 करोड़ की आर्थिक मदद की मांग शासन-प्रशासन से की।
- दोषी पुलिसकर्मियों को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।
- निष्पक्ष जांच हो तथा परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।
- पीड़ित परिवार के लिए आवास की व्यवस्था की जाए।
प्रतिनिधि मंडल ने कहा यूपी सरकार और मानवाधिकार आयोग का हस्तक्षेप जरूरी है, ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके।
-प्रतिनिधि मंडल
अखिल संघर्षी राष्ट्रीय अध्यक्ष,
ठाकुर अनिल सोलंकी राष्ट्रीय प्रवक्ता,डाक्टर राजपाल वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष,रुस्तम वर्मा ,सत्यपाल जाटव,संजीव गुप्ता,मुन्ना लाल ,गंगा सिंह , रामेश्वर,अजय भाई आदि