
माननीय मंत्री श्री दयाशंकर मिश्र दयालु जी, जिलाधिकारी महोदय बलिया, पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया व CDO महोदय बलिया द्वारा जनपद बलिया में कानून व्यवस्था के दृष्टिगत बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण/ निरीक्षण किया गया व बाढ़ पीड़ितो को बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया गया ।
माननीय मंत्री श्री दयाशंकर मिश्र दयालु जी, श्रीमान् जिलाधिकारी महोदय बलिया श्री मंगला प्रसाद सिंह, श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह व CDO महोदय बलिया* द्वारा जनपद बलिया में कानून व्यवस्था के दृष्टिगत बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण/ निरीक्षण किया गया । भ्रमण के दौरान थाना कोतवाली बलिया के बिचलाघाट चौकी अन्तर्गत गंगा नदी के किनारे स्थित गावों का भ्रमण किया गया व ग्रामवासियों से वार्ता कर उनकी समस्याएं को सुना गया तथा बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर ग्राम प्रधान व सम्भ्रान्त व्यक्तियों से समन्वय स्थापित कर बाढ़ प्रभावित लोगों की हर सम्भव सहायता करने हेतु स्थानीय पुलिस को निर्देश दिये गये ।
महोदय द्वारा बाढ़ प्रभावित सभी थाना क्षेत्रों के थाना प्रभारी/थानाध्यक्षों को बाढ़ पीड़ित कैंप व चौकियों पर रुके हुये व्यक्तियों व महिलाओं की सुरक्षा हेतु पुलिस कर्मी व महिला पुलिस कर्मी की ड्युटिया लगाई जाने हेतु निर्देशित किया गया , जिससे महिलाओं की हर सम्भव सहायता व सुरक्षा किया जा सकें, व बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर ग्राम प्रधान व सम्भ्रान्त व्यक्तियों से समन्वय स्थापित कर बाढ़ प्रभावित लोगों की हर सम्भव सहायता किया जाने हेतु निर्देशित किया गया ।