
एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, थाना जैथरा क्षेत्र में नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, अपहृता सकुशल बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना जैथरा पुलिस द्वारा थाना जैथरा पर पंजीकृत *मुअसं- 422/2020 धारा 363 भादवि* में फरार चल रहे आरोपी युवक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 13.09.2020 को वादी श्री विजय पुत्र मूलचंद सिंह निवासी धुमरी थाना जैथरा एटा द्वारा थाना जैथरा पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनांक 10.09.2020 को गांव के ही श्यामकुमार, किशन तथा अमित वादी की पुत्री उम्र करीब 16 वर्ष को अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गये हैं। इस सूचना पर थाना जैथरा पर *मुअसं- 422/20 धारा 363 भादवि* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना में फरार चल रहे अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी तथा अपहृता की सकुशल बरामदगी हेतु थानाध्यक्ष जैथरा सतपाल भाटी को निर्देशित किया गया। थाना जैथरा पुलिस द्वारा दिनांक 13.09.2020 को मुखबिर की सूचना पर घटना में फरार चल रहे आरोपी युवक तथा अपहृता को धुमरी चौराहे के पास से समय करीब 08.20 बजे गिरफ्तार/बरामद किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैथरा से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः-
1- श्यामकुमार पुत्र इतवारीलाल निवासी धुमरी थाना जैथरा एटा।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1- थानाध्यक्ष सतपाल भाटी
2- उपनिरीक्षक जवाहर सिंह
3- आरक्षी सन्दीप कुमार
4- आरक्षी सन्दीप पाल
5- महिला आरक्षी हिमांशु सिंह