
भगवान परशुराम सेवा संस्थान द्वारा संचालित सामाजिक संगठन सामाजिक चेतनामंच के राष्ट्रीय संरक्षक उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं निवर्तमान राज्यसभा सांसद डॉक्टर अशोक वाजपेई जी के 76 वें जन्म दिवस की पूर्व वेला पर सामाजिक चेतनामंच के मुख्य संरक्षक,हिमाचल एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल माननीय कलराज मिश्र जी के मुख्य अथितित्व में गाजियाबाद के एंब्रोसिया वेंकट हॉल में जन्म दिवस रश्म का आयोजन किया गया,जिसमें उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबू बनारसी दास के पुत्र हरेंद्र अग्रवाल पूर्व सदस्य विधान परिषद ,राज्यसभा के पूर्व सांसद डॉक्टर अनिल अग्रवाल,विधायक लोनी नंदकिशोर गुर्जर,राष्ट्रीय अध्यक्ष सामाजिक चेतनामंच एवं ब्रह्म समाज एकता समिति अरुण दीक्षित, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव कुंवर अमितराज दीक्षित,भारतीय अल्प संख्यक कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर शहाब अहमद,गौरांग चतुर्वेदी आदि के द्वारा सहभागिता कर डॉ बाजपई जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रदान कर दीर्घ एवं स्वस्थ आयु की कामना की गई