विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

एटा इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान भारत के तत्वाधान में आज जनेश्वर मिश्र सभागार में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार की “इंस्पायर अवार्ड मानक योजना ” के अंतर्गत विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला शिक्षा विभाग के तत्वावधान में किया गया। प्रतियोगिता में जनपद एटा,कासगंज एवं हाथरस के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागी छात्र छात्राओं द्वारा अपने अपने नवाचार एवं मॉडल प्रस्तुत किए ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन (NIF) की विशेषज्ञ दीप्ति विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। कार्यक्रम में तीनों जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और विज्ञान एवं नवाचार से संबंधित अत्यंत रोचक एवं उपयोगी मॉडल प्रस्तुत किए।
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि, “बच्चों में छिपी वैज्ञानिक प्रतिभा को पहचानने व प्रोत्साहित करने के लिए इंस्पायर अवार्ड योजना एक अद्वितीय पहल है। इससे भविष्य के वैज्ञानिकों को न केवल एक मंच मिलता है, बल्कि उन्हें अनुसंधान की दिशा में आगे बढ़ने का मार्ग भी प्राप्त होता है।” उन्होंने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जिले में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है।
सुश्री दीप्ति ने छात्रों को नवाचार की दिशा में और अधिक प्रेरित करने हेतु NIF के विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा मॉडल निर्माण में अनुसंधान की दृष्टि अपनाने पर बल दिया।
प्रतियोगिता में चयनित श्रेष्ठ मॉडलों को राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने हेतु भेजा जाएगा। कार्यक्रम के दौरान जिला समन्वयक गिरिजा शंकर राजपूत,राजेंद्र सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks