
( उनकी हत्या को लेकर की गई सीबीआई जांच की मांग )
एटा ! आज शुक्रवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति जीटी रोड के सामने स्थित मान्यवर काशीराम आवासीय कॉलोनी के पार्क में निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश कश्यप एवं महिला मोर्चा की शहर अध्यक्ष कु. सर्वेश गिहार के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं तथा दलित, वंचित , शोषित वर्ग के लोगों ने एकजुट होकर सामाजिक न्याय ,साहस व संघर्ष का प्रतीक नारी शक्ति वीरांगना फूलन देवी पूर्व सांसद के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए उनकी पुण्यतिथि को मनाया । इस अवसर पर निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश कश्यप ने कहा की वीरांगना फूलन देवी का जन्म 10 अगस्त 1963 को उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव गोराह पूर्वा में एक मल्लाह परिवार में हुआ था तथा 25 जुलाई 2001 को शेर सिंह राणा नमक अपराधी द्वारा दिल्ली स्थित सांसद आवास में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई ! निषाद पार्टी महिला मोर्चा की शहर अध्यक्ष कु. सर्वेश गिहार ने कहा कि यदि वीरांगना फूलन देवी आज जिंदा होती तो वह एकलव्य सेना के माध्यम से उत्तर प्रदेश में दबे ,पिछडे ,शोषित ,वंचित ,गरीब परिवारों की आवाज बुलंद करते हुए उनके लिए संघर्ष का प्रतीक होती ! निषाद पार्टी द्वारा इस अवसर पर केंद्र सरकार से वीरांगना फूलन देवी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग की गई ! इस अवसर पर निषाद पार्टी आई.टी.सेल के जिला अध्यक्ष देवांश वर्धन ,शहर अध्यक्ष राजू कश्यप सहित महिला मोर्चा की नगर महामंत्री श्रीमती मंजू एवं रवि कश्यप , राकेश वर्मा, राधेश्याम ,टीटू ,श्रीमती रानी ,श्रीमती लक्ष्मी, महेश ,टिंकू ,सोनू , विजेंद्र ,सूरज ,राकेश, शालू ,राहुल ,उदयराम, प्रकाश, दिलीप कुमार ,ओमवीर सिंह ,श्रीपाल ,पप्पू ,श्रीमती रानी कश्यप ,राहुल सहित काफी संख्या में दलित शोषित परिवारों के लोग मौजूद रहे !