भारत के लिए कांस्य पदक लेकर अपने घर लौटे अप्रितम का हुआ भव्य स्वागत

भारत के लिए कांस्य पदक लेकर अपने घर लौटे अप्रितम का हुआ भव्य स्वागत।।
भारतीय टीम ने 6 महीने इंडियन कैंप किया होता तो स्वर्ण पदक हमारा होता। अप्रतिम भदोरिया
बाह(आगरा) अंडर 16 एशियाई वॉलीबॉल चैंपियन शिप में भारत को रजत पदक दिलाने वाले अप्रतिम भदोरिया का भव्य स्वागत किया गया। भारतीय टीम में तीन नंबर जॉन से सेट की शुरुआत करने वाले अप्रतिम भदोरिया ने धुंआधार स्मैशसिंग कर शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए भारत को u16एशियाई वालीबॉल चैंपियनशिप में रजत पदक दिलाया साथ ही आगामी अगस्त 2026 में होने वाली अंडर 17 वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम को पहली बार क्वालीफाई करा के इतिहास रच दिया। थाईलैंड के नेकोन पेथोन में आयोजित की गई इस अंडर 16 एशियाई वालीबॉल चैंपियनशिप के बाद अपने घर क्वारी बाह आगरा लौटे तो उनका जोशीला स्वागत किया गया। अप्रतिम भदोरिया ने बी पी एन टाइम्स को दिए गए साक्षात्कार में अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि एशियाई वालीबॉल चैंपियनशिप में कुल 24 टीमों ने भाग लिया। शुरुआती मैचों में लगातार विजयश्री हासिल करते हुए जापान को हरा भारत के लिए कांस्य पदक जीता। भदोरिया ने बताया कि यदि भारतीय टीम को 6 माह इंडियन कैंप करने का मौका मिला होता तो निश्चित ही इस चैंपियन शिप का स्वर्ण पदक भारत की झोली में होता साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी अगस्त 2026 को कतर में होने वाली अंडर 17 वर्ल्ड वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने के लिए कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने का प्रयास करेंगे। अप्रतिम भदोरिया के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनका हौसला अफजाई करने के लिए रमेश भदोरिया राष्ट्रीय वॉलीबॉल कोच , आशुतोष नेहरू, शंकर देव तिवारी, सत्य प्रकाश शर्मा पूर्व एसीपी,हृदय नारायण शर्मा ,शरद शर्मा पूर्व कप्तान, कोच उत्तर प्रदेश पुलिस टीम , कर्नल गजेंद्र सिंह, कृपा नारायण शर्मा(छुट्टन) राष्ट्रीय एथलीट, अरुण दुबे खेल अध्यापक, मुकेश शर्मा पत्रकार, कमलेश मिश्रा कांग्रेस जिला महामंत्री आगरा,मुक्कू शर्मा ,देवेंद्र मिश्रा, संजय नेहरू,संजीव पेगोरिया (चुन्नू) दिनेश सिंह,राजवीर सिंह पूर्व प्रधानाचार्य, देशराज सिंह, विवेक शर्मा, पुष्पेंद्र भदोरिया ,भूरे यादव, सर्वदमन सिंह, भोलू पचौरी,अमित दुबे,अजीत यादव,अमित भदोरिया (मोनी), उनके गांव क्वारी पहुंचे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks