
एटा– थाना नयागांव पुलिस को मिली सफलता, थाना नयागांव पुलिस द्वारा सट्टे की ख़ाईबाड़ी करते हुए एक अभियुक्त को सट्टा पर्ची, पैन व 1235 रूपये सहित किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी बनाए रखने के परिदृश्य द्वारा जुआ/सट्टा के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना नयागांव पुलिस द्वारा अभियुक्त राम सिंह पुत्र जयराम निवासी इमादपुर केसर बरखिरिया थाना मेरापुर जनपद फतेहगढ को सट्टा पर्ची, गत्ता, एक पैन व 1235 रूपये सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना नयागांव पर मुअस0– 69/2025 धारा 13 जी एक्ट(सट्टा) पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
- राम सिंह पुत्र जयराम निवासी इमादपुर केसर बरखिरिया थाना मेरापुर जनपद फतेहगढ
बरामदगी-
- सट्टा पर्ची, गत्ता, एक पैन व एक अधजली मोमबत्ती
- 1235 रूपये
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बलः-
- उ0नि0 साहब सिंह
- कां0 अंकित कुमार
- का0 आकाश बंसल।