एटा BIG ब्रेकिंग:

अवागढ़ क्षेत्र के खेडिया सुर्जी गांव में सिंघाड़ा की फसल के बीच एक साथ दो मगरमच्छों के दिखने से मचा हड़कंप।
तालाबों और खेतों में मेहनत कर रहे सिंघाड़ा किसानों और ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल।
सिंघाड़ा उत्पादन के लिए मशहूर यह इलाका अब मगरमच्छों की मौजूदगी से बना खतरे का केंद्र।
मगरमच्छों को देखकर खेतों में काम कर रहे किसान भागकर पहुंचे सुरक्षित स्थानों पर।
ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन को दी सूचना, मगर देर शाम तक नहीं पहुंची कोई राहत टीम।
किसानों का आरोप– हर साल वन्य जीवों की सूचना देने के बावजूद नहीं होती समय पर कार्रवाई।
फसल के नुकसान और जानमाल की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों में गहरा रोष, प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग।
क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और मगरमच्छों को पकड़ने की उठी मांग, नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन – ग्रामीणों की चेतावनी।
रिपोर्ट:-वैभव वार्ष्णेय एटा
मोब:-8006209854