दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमे के आरोपी वाराणसी की क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर अमित कुमार को एसीजेएम तृतीय की अदालत ने १४ सितंबर को तलब किया

वाराणसी :- क्राइम ब्रांच में तैनात एक इंस्पेक्टर को कोर्ट में तलब किया गया है। इंस्पेक्टर पर महिला से दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। जानकारी के मुताबिक इंस्पेक्टर अमित कुमार को एसीजेएम तृतीय ने 14 सितंबर को अपने न्यायालय में तीन बजे तलब किया है। जारी नोटिस में न्यायाधीश ने आदेश दिया है कि, अमित कुमार को अपराध के आरोप में उत्तर देने के लिए न्यायालय के समक्ष उपस्थित हो।
गौरतलब है कि कुछ माह पूर्व एक महिला ने इंस्पेक्टर अमित कुमार पर दुष्कर्म कई संगीन आरोप लगाए थे। आरोप लगने के बाद वाराणसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद इंस्पेक्टर पर धारा 376, 323, 504, 506, व 67 आईटी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत करवाई थी !