
एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा के पदाधिकारिओं ने श्री योगी आदित्यनाथ माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के नाम एटा जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्री मुकुंद मिश्रा जी के आवाहन पर आज दिनांक २३-७-२०२५ दिन बुधवार को एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा के पदाधिकारिओं ने श्री योगी आदित्यनाथ जी माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के नाम जीएसटी विभाग एवं खाद्य सुरक्षा विभाग आदि के द्वारा की जा लगातार छापेमारी के विरोध में एक अत्यंत आवश्यक ज्ञापन माननीय जिलाधिकारी महोदय जनपद एटा को सौंपा,अपने सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से एटा उद्योग व्यापार मंडल एटा के पदाधिकारियों ने माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश सरकार से विनम्र निवेदन किया कि व्यापारी समाज देश के आर्थिक विकास की मुख्य धुरी है अतः उसको अनैतिक रूप से उत्पीड़नात्मक छापेमारी आदि करके परेशान न किया जाए,उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्री मुकुंद मिश्रा जी के निर्देशानुसार इस उत्पीड़नात्मक छापेमारी आदि के विरोध में व्यापार मंडल पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर ज्ञापन दिए जा रहे हैं,पूरे प्रदेश के प्रत्येक जिले मुख्यालय पर दिए जा रहे ज्ञापन के माध्यम से पूरे उत्तर प्रदेश के व्यापारियों ने व्यापारियों के खिलाफ की जा रही अनैतिक छापेमारी का पुरजोर विरोध किया है,ज्ञापन देने वाले व्यापार मंडल पदाधिकारियों एवं व्यापारी सदस्यों में मुख्यरूप से श्री संजीव वार्ष्णेय बंटी बाबू , कल्लू मियां , प्रदीप कुमार गुप्ता, राकेश वार्ष्णेय चिकोरी वाले,अतुल राठी, डेविड जैन, कैलाश जैन, अमित गुप्ता, आदेश कुमार गुप्ता,उमेश प्रताप सिंह चौहान , राहुल वार्ष्णेय बॉबी ,संजीव वार्ष्णेय , प्रसून वार्ष्णेय, देव सोलंकी,साबिर मियां,राजीव जैन , दीपक वार्ष्णेय , गोपाल वार्ष्णेय,अनिल चौहान, मोहम्मद रियाज अब्बास आदि पदाधिकारी एवं व्यापारी सदस्य उपस्थित रहे!*