
सरकार ने आठ वर्ष में भी नही किया समस्याओं का समाधान
दस हजार रुपए में कैसे करें परिवार का भरण पोषण
मृतक शिक्षामित्रों को दी श्रद्धांजलि
अलीगंज
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ जनपद एटा ने प्रातीय नेतृत्व के आवाहन पर 25 जुलाई 2017 को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के उपरांत सरकार के लचर रवैया के कारण शहीद हुए 4000 शिक्षामित्रों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जनपद भर के शिक्षामित्रों ने विद्यालय में काली पट्टी बांधकर सरकार का विरोध करेंगे । शिक्षामित्र संघ के जिला अध्यक्ष मनोज यादव ने बताया उत्तर प्रदेश सरकार को 8 वर्ष पूर्ण होने के बाद भी शिक्षा मित्रों की कोई चिंता नहीं है शिक्षामित्र ₹10000 में कैसे परिवार का भरण पोषण करें कैसे बीमार मां बाप का इलाज कराए ?बहुत बड़ी चुनौती बन गया है ।कई शिक्षामित्र और उनके परिजन इलाज के अभाव में दम तोड़ रहे हैं ।
संघ के जिला महामंत्री हरिओम प्रजापति ने कहा सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिक्षामित्र लगातार आंदोलनरत हैं तथा सरकार उनके लिए अब तक कोई स्थाई समाधान नहीं निकाल पाई है शिक्षामित्रों ने सरकार से शीघ्र ही स्थाई समाधान नियमितीकरण की मांग की है /
इस संबंध में शिक्षा मित्र संघ के उपाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया राज्य सरकार ने कई बार कमेटी का गठन करके शिक्षामित्रों की समस्याओं को हल करने का वायदा किया था आज तक ना ही कमेटी की रिपोर्ट का खुलासा किया गया है ना ही सरकार द्वारा कोई राहत दी गई है शिक्षामित्र विगत 25 वर्षों से बेसिक शिक्षा विभाग को अपनी सेवाएं दे रहे हैं विगत समाजवादी पार्टी की सरकार ने शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक बनाया था सुप्रीम कोर्ट ने जब समायोजन रद्द किया था तब माननीय प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षामित्रों को यह आश्वासन दिया गया था शिक्षामित्र आत्महत्या ना करें हम बीच का रास्ता निकाल रहे हैं तब से आज तक 4000 शिक्षामित्र हमारे बीच नहीं रहे हैं सरकार ने मृतक शिक्षामित्रों को अपनी कभी संवेदना तक व्यक्त नहीं की ना ही कोई मुआवजा दिया रोजाना हमारे एक-दो साथी ही काल के गाल में समा जाते हैं राज्य सरकार से शीघ्र समाधान निकालने की मांग जनपद के सभी साथियों ने की हैI
इस अवसर पर विजय प्रताप सिंह एसके राजपूत पूरन सिंह यादव गोपेश कुमार सुनील चौहन अनिल कुमार नीलम राठौर प्रमोद कुमार प्रीती सक्सैना मीनू शाक्य मीना बेगम राजकिशोर मंजू लता निर्मला सुमन शाक्य मधुलिका राठौर सहित तमाम लोगों ने अतिशीघ्र समस्या के हल की मांग की हैl