झारखंड मुक्ति मोर्चा और संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में आक्रोश सभा का आयोजन किया

धनबाद जिला के बलियापूर थाना अन्तर्गत आसनबनी में रैयतों, किसानों के जमीन अधिग्रहण को लेकर पिटाई के विरोध में विस्थापन विस्थापित संघर्ष मुक्ति मंच तथा झारखंड मुक्ति मोर्चा और संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में आक्रोश सभा का आयोजन किया गया।

सिंदरी , धनबाद। 18 जुलाई को विस्थापन विस्थापित संघर्ष मुक्ति मंच तथा झारखंड मुक्ति मोर्चा और संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में आक्रोश सभा का आयोजन आसनबनी में किया गया।
आक्रोश सभा में विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि सेल लाठी के बल पर कार्य करना चाहती है ऐसा नहीं करने देंगे। सेल के जिन गुंडों ने रैयतों को पीटा है उस पर करवाई नहीं हुई तो सेल का चक्का जाम करेंगे जब तक लाठी चलने वाले सेल के गुंडे पर कारवाई नहीं हो जाती है।
जबरन जमीन अधिग्रहण करने के विरोध में आए किसानों – महिलाओं को सेल कंपनी की ठेका कंपनी केटीएमपीएल ( कल्याणेशवरी टासरा माइनिंग प्राईवेट लिमिटेड) एवं प्रशासन द्वारा बर्बरता पूर्वक घसीट घसीट कर मारपीट किया उसके विरोध में आक्रोश व्यक्त किया गया। जबरन जमीन अधिग्रहण नहीं चलेगा, किसानों पर बर्बरता हमला नहीं चलेगा, दोषी अधिकारियों पर मुकदमा कर गिरफ्तार करो,जान देंगे जमीन नहीं देंगे आदि नारे लोग लगा रहे थे। सभा को संबोधित करते हुए झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सह माकपा राज्य सचिव मंडल सदस्य सुफल महतो ने कहा आसनबनी में कंपनी द्वारा किसानों से जबरन जमीन अधिग्रहण एवं बर्बरता पूर्वक घसीट घसीट कर मारपीट की घटना से झारखंड में उबाल आ गया है, झारखंड और देश के लोगों ने बर्बर कुकृत्य को देखा है जो अंग्रेजी जुल्म को याद दिलाता है। जमीन अधिग्रहण कानून 2013 के तहत 80 प्रतिशत किसानों की सहमति , बाजार दर से 4 गुणा दाम , मुआवजा व नौकरी का खुल्लम खुल्ला उल्लंघन कर 11 जुलाई 2025 को किसानों के साथ बर्बर अत्याचार से झारखंड के किसानों में उबाल है एवं कंपनी को एक इंच जमीन नहीं देने का शपथ लिया गया। एक तरफ किसानों के पास जमीन का खतियान,रसिद है वहीं कंपनी गुंडों – प्रशासन के सहारे कृषि जमीन पर कंपनी कब्जा करना चाहतीं हैं। दिल्ली में 13 माह चली किसान आन्दोलन 750 किसानों शहादत के पश्चात तीनों कृषि कानून रद्द करना पड़ा, किसानों के विरोध के कारण सोनहातु में जिंदल शिलान्यास रद्द करना पड़ा, कोयलकारो परियोजना रद्द करना पड़ा यह अन्नदाता किसानो की ताकत है।
झामुमो विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा जबरन जमीन अधिग्रहण व किसान अत्याचार के खिलाफ विधानसभा के अन्दर एवं बाहर मुद्दे को जोरदार ढ़ंग से उठाएंगे,माले विधायक चन्द्रदेव महतो ने कहा झारखंड में कंपनी राज नहीं चलेगा, किसानों के हक के साथ हम खड़े हैं। इसके अलावे माकपा धनबाद जिला सचिव एस, के घोष, माकपा राज्य कमिटी सदस्य सह मजदूर नेता सुन्दर लाल महतो, किसान नेता संतोष महतो, परशुराम महतो, सीपीएम के सिंदरी बलियापुर लोकल कमिटी सचिव विकास कुमार
ठाकुर, जेएमएम के महानगर उपाध्यक्ष रामू मंडल, बीसीकेयू के केंद्रीय सचिव योगेन्द्र महतो, सूर्य कुमार सिंह, उपासी महताईन, गौतम प्रसाद, रानी मिश्रा, सबिता देवी, काली सेनगुप्ता, विस्थापित मोर्चा के अध्यक्ष अमृत महंतों, रैयत अनील मांझी, सुनील मांझी मौजूद थे। कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह ने कहा कि किसी भी सूरत में खेतिहर जमीन का अधिग्रहण होने नहीं दिया जाएगा, इसका सवाल विधानसभा में गठबंधन के विधायक उठाएंगे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks