
एटा ! कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार तोमर ने बताया कि गत गुरुवार को वादी हरिओम गिरी पुत्र खूबी गिरी निवासी पुरानी बस्ती बडा जैन मन्दिर थाना कोतवाली नगर ने थाना कोतवाली नगर पर सूचना दी कि आंशू गुप्ता उर्फ आशीष गुप्ता उर्फ रितिक गुप्ता पुत्र सुधीर गुप्ता ने अपने अन्य साथियों के साथ डेट गुरुवार को समय करीब 02 बजे एक राय होकर वादी के घर पर वादी के परिवार वालो को जान से मारने की धमकी दी व गति गुरुवार को ही समय करीब दोपहर 13.00 बजे वादी के पुत्र जितेन्द्र को गले मे बेल्ट का फन्दा डालकर जान मारने की नियत से गाडी संख्या UP–82 AV–9205 से अपरहरण कर ले गए व जान से मारने की नियत से लाठी डण्डो व बेल्टो से मारपीट करके मरणासन की स्थिति मे छोडकर भाग गए। प्राप्त तहरीर के आधार पर के सम्बन्ध मुअस0 371/2025 धारा 191(2)/115(2)/351(3)/109/140(1) बीएनएस बनाम अंशु गुप्ता उपरोक्त सहित कुल 06 नफर पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उपरोक्त अभियोग में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर को निर्देशित किया गया। थाना कोतवाली नगर के पुलिस द्वारा गत्गुरुवार को उपरोक्त अभियोग में वांछित तीन अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त घटना में प्रयुक्त 02डण्डे, 02बेल्ट व एक बलेनो कार सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता
- आशू गुप्ता उर्फ रितिक गुप्ता उर्फ आशीष गुप्ता पुत्र सुधीर गुप्ता निवासी बाग का नगला बनगाँव रोड थाना कोतवाली नगर जनपद एटा उम्र करीब 29 वर्ष
- सुमित यादव पुत्र नरेन्द्र सिंह निवासी लिमरा स्कूल के पीछे पराग डेयरी थाना कोतवाली नगर जनपद एटा उम्र करीब 32 वर्ष
- किशन गुप्ता पुत्र अबधेश चन्द्र गुप्ता निवासी बनगाँव रोड मंदिर के पास कोतवाली नगर जनपद एटा उम्र करीब 24 वर्ष