कांवड़ सेवा में सिविल डिफेंस की नई मिसाल

सरसावा खबर…

कांवड़ सेवा में सिविल डिफेंस की नई मिसाल

सरसावा में चिकित्सा शिविर का भव्य शुभारंभ

सरसावा: श्रावण मास की कांवड़ यात्रा में बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए सरसावा में सिविल डिफेंस की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक विशेष चिकित्सा शिविर लगाया गया। इस शिविर का भव्य शुभारंभ एसडीएम नकुड़ सुरेंद्र कुमार, उपनियंत्रक कश्मीर सिंह, चीफ वार्डन राजेश जैन और डिवीजनल वार्डन देशबंधु शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

उद्घाटन के अवसर पर वक्ताओं ने सिविल डिफेंस की भूमिका की सराहना की। एसडीएम सुरेंद्र कुमार ने कहा प्रशासन के साथ-साथ सिविल डिफेंस के वार्डन कंधे से कंधा मिलाकर यातायात, चिकित्सा और जलपान व्यवस्थाओं में योगदान दे रहे हैं, यह जनसेवा का सच्चा उदाहरण है। वहीं उप नियंत्रक कश्मीर सिंह ने कहा सभी वार्डन और स्वयंसेवक पूरी निष्ठा से सेवा कार्य में लगे हैं, यह गर्व का विषय है कि हम धार्मिक आयोजन में योगदान दे रहे हैं। चीफ वार्डन राजेश जैन व डिवीजनल वार्डन देशबंधु शर्मा ने कहा चिकित्सा, छाया और प्राथमिक उपचार की पूर्ण व्यवस्था की गई है, ताकि कोई भी कांवड़िया असहज महसूस न करे। साथ ही
अनुशासन, सेवा और तत्परता जैसी बातें जब जमीन पर उतरती हैं, तो ऐसे शिविर प्रेरणा बन जाते हैं। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सागर चौधरी ने भी सिविल डिफेंस की इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा जब प्रशासन, समाज और संगठन मिलकर कार्य करें, तो व्यवस्था स्वाभाविक रूप से जनहितकारी बन जाती है। जल सेवा, प्राथमिक चिकित्सा, सूचना सहयोग और अनुशासन की भावना से युक्त यह शिविर न केवल सिविल डिफेंस की कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है, बल्कि यात्रा में आए हर श्रद्धालु के लिए राहत और सम्मान का केंद्र बन गया है।

शिविर की प्रभावशीलता को बढ़ाने हेतु सिविल डिफेंस द्वारा सात प्रमुख ड्यूटी प्वाइंट भी स्थापित किए गए हैं— सौराणा, बलवंतपुरा, सरसावा पुरानी चुंगी, वीर सेवा मंदिर, सरसावा हाईवे कट, सिरोही पैलेस और कांवड़ विश्राम स्थल सरसावा। इन सभी स्थानों पर प्रशिक्षित वार्डन दिन-रात सेवा में तत्पर हैं। शिविर संचालन में हंसराज सैनी, शमशेर सिंह, संजय शर्मा, हरिश्चंद्र जैन, रमेश सुविधा, श्यामलाल धीमान, कृष्ण गोपाल गुंबर, अशोक धीमान, अवनीश कंबोज, सुरेंद्र कुमार, रवींद्र कुमार, आदित्य सैनी, राजकुमार कंबोज, दीक्षांत शर्मा, निशांत शर्मा सहित सिविल डिफेंस के अनेक वार्डन और डिप्टी वार्डन सक्रिय रूप से मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks