लोक कलाओं के संरक्षण और संवर्धन हेतु प्रतिबद्ध है संस्कार भारती

एटा,कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती, एटा की जनपदीय साधारण सभा का आयोजन डॉ पी के जैन सभागार, सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ। प्रथम सत्र में संस्था के निवर्तमान महामंत्री प्रदीप सिंह तोमर ने विगत तीन वर्षों के कार्यों का वृत्त निवेदन प्रस्तुत किया। निवर्तमान कोषाध्यक्ष मयंक तिवारी ने आय – व्यय का विवरण रखा तथा निवर्तमान जिलाअध्यक्ष अनूप सिंह भावुक ने विभिन्न विधाओं में किए गए उत्कृष्ट कार्यों हेतु प्रोत्साहन तथा बधाई दी।
साधारण सभा के द्वितीय सत्र में नवीन जिला कार्यकारिणी डॉ सुधीर पालीवाल जिला अध्यक्ष, विनय प्रताप सिंह जिला महामंत्री, डॉ सोनम गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष, प्रेमबाबू कुशवाह, महेश मंजुल, विजय उपाध्याय और लक्ष्मण सिंह जिला उपाध्यक्ष, आकांक्षा पाठक जिला मंत्री, विकास शर्मा जिला मंत्री, कीर्ति सिंह परमार मंचीय कलाविभाग संयोजक, पुनीता यादव दृश्य कला विभाग संयोजक, अमरेश चंद्र लोककला विभाग संयोजक, डॉ ओमऋषि भारद्वाज साहित्य विभाग संयोजक, महेश चंद्र कला धरोहर विभाग संयोजक, डॉ विजय राघव, अशोक चौहान, रंजीत रुचिर, डॉ तूलिका सक्सेना, दीक्षा भारती को कार्यकारिणी सदस्य, श्याम सुंदर शुक्ल, सुखवीर सिंह यादव, शेर सिंह शाक्य, विनोद बघेल, कांति शरण सक्सेना, डॉ राजेश गुप्ता, अवधेश शर्मा, आदि की विशिष्ट आमंत्रित सदस्य के रूप में घोषणा हुई। संस्था के प्रांतीय संरक्षक डॉ दिनेश वशिष्ठ, आचार्य डॉ प्रेमी राम मिश्र, विपिन वर्मा डेविड, वीरेंद्र वार्ष्णेय, सी ए प्रतीक अमौरिया, अविनाश शर्मा रामू भटेले ने नवीन कार्यकारिणी को पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर शुभकामनाएं व बधाई दी। संस्था के जिला संरक्षक दिनेश प्रताप सिंह चौहान, अशोक चौहान, धर्मवीर सिंह गहलौत, गौतम सिंह सर्राफ, स्वागत पचौरी, यू पी सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।
साधारण सभा के तृतीय सत्र में नवीन कार्यकारिणी द्वारा भू-अलंकरण विधा में उत्कृष्ट कार्य हेतु शिक्षक संजय शर्मा एवं साहित्य विधा में श्रेष्ठ लेखन हेतु कवि अनूप सिंह भावुक को कला गुरु सम्मान 2082 विक्रमी प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रवेश बघेल, ईश्वर दयाल, विनय गुप्ता, अर्चना पचौरी, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय मंत्री मयंक तिवारी एवं कार्यक्रम का संयोजन प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप तोमर ने किया।