
आगरा । अक्षर पुरुष बन बारी लाल तिवारी की सोविं जयंती शताब्दी समारोह के अंतरगत पूर्व शिक्षकों और होन हार छात्रों के सम्मान क्रम में आज पूर्व शिक्षक राम सिंह शर्मा और पूर्व छात्र पी एल शर्मा का बनबारी लाल तिवारी प्रगतिशील शिक्षा प्रसार समिति की और से उनके आवास पर किया गया ।
समिति के सचिव मुकेश शर्मा ने बताया कि भदावर विद्या मन्दिर कालेज के संस्थापक अक्षर पुरुष का जयंती शताब्दी समारोह का आयोजन एक जुलाई दिन मंगलवार को बाह में आयोजित हुआ था। इस समय विद्यालय के पूर्व शिक्षक और छात्र सम्मानित किये गये थे। जो हारी बीमारी के चलते नहीं पंहुन्चे थे को समिति जा जाकर सम्मानित कर रही है। आज बुध वार को पूर्व छात्र पी एल शर्मा एवम पूर्व भदावर कालेज के पूर्व शिक्षक राम सिंह शर्मा को शंकर देव तिवारी ने सम्मानित किया। इस समय कमल चौधरी मुकुल तिवारी व मुकेश शर्मा सत्य शर्मा रमाकांत वर्मा, निर्देश तिवारी आदि भी मौजूद थे।
