जिला कारागार में हुआ वृक्षारोपण।राष्ट्रीय युवा शक्ति की पहल।

वृक्ष धरती के आभूषण – जेल अधीक्षक


एक पेड़ मां के नाम श्रृंखला का आयोजन।
बंधिया ने ली पोषण की जिम्मेदारी।

एटा 15 जुलाई कारागार सुधारो के क्षेत्र में पिछले 18 वर्षों से काम करने वाली सामाजिक संस्था राष्ट्रीय युवा शक्ति के तत्वाधान में एक पेड़ मां के नाम श्रृंखला के तहत आज जिला कारागार एटा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ प्रदीप रघुनंदन के द्वारा जिला कारागार एटा की अधीक्षक श्रीमती अंकिचिता श्रीवास्तव को औषधि, फूलदार एवं फलदार वृक्ष सौंप गए जिन्हें जेल अधीक्षक एवं जेलर के द्वारा कारागार में आरोपित किया गया।
वृक्षारोपण की इस पहल पर विचार व्यक्त करते हुए जिला कारागार एटा की अधीक्षक श्रीमती अंकिचिता श्रीवास्तव ने कहा कि वृक्ष धरती के आभूषण हैं जो हमें स्वस्थ वातावरण, पर्यावरण एवं हवा उपलब्ध कराते हैं। वृक्षों से प्रकृति का संतुलन बना रहता है जो हमारे जीवन जीने के लिए आवश्यक है, इसके अतिरिक्त वर्षों से हमें छाया और फल भी प्राप्त होते हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक विकास के लिए अगर वृक्ष काटे जाते हैं तो हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है कि एक वृक्ष के एवरेज में हम पांच वृक्ष लगाए और उनका पोषण करें।
सामाजिक कार्यकर्ता डॉ प्रदीप रघुनंदन ने कहा के सरकारी प्रयासों के अतिरिक्त हम सब सामाजिक लोगों की जिम्मेदारी है कि हम अधिक से अधिक वृक्ष लगाए ताकि प्रकृति का यह संतुलन बना रहे हैं और पर्यावरण असंतुलन के कारण होने वाले भयंकर आपदाओं से मानव समाज को बचाया जा सके।
इस अवसर पर कारागार के जेलर वीरेंद्र कुमार वर्मा उप जेलर शशि कला सहित कारागार प्रशासन के तमाम लोग और बंदी गण उपस्थित थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks