रोजगार पाकर खिले युवाओं के चहरे

एटा,कौशल विकास मिशन के तहत आज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कासगज रोड एटा में उ०प्र० कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत संचालित दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजनान्तर्गत जनपद स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेला का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष भाजपा संदीप जैन एटा द्वारा फीता काटकर किया गया। रोजगार मेले में 16 नियोक्ता कम्पनियों द्वारा एवं लगभग 617 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाली कम्पनियां जी4एस प्रा०लि० दिल्ली, चैकमेट प्रा०लि०, विजन इण्डिया प्रा०लि०, एल०आई०सी०, एस०बी०आई०, होली हब्स प्रा०लि०, डिक्सन प्रा०लि० नोएटा, सुजुकी मोटर हरियाणा, टाटा मोटर्स प्रा०लि० इत्यादि कम्पनियो द्वारा 345 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया। माननीय जनप्रतिनिधि द्वारा रोजगार मेले में चयनित 10 अभ्यर्थियों नियुक्ति पत्र वितरित किये गये व चयनित लाभार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया व रोजगार प्राप्त करने आये अभ्यर्थियों को कम्पनियों में रोजगार प्राप्त करने हेतु मार्गदर्शन दिया गया। दीपक यादव प्रधानाचार्य रा०आई०टी०आई०/ उ०प्र०कौशल विकास मिशन, एटा अशोक कुमार प्रधानाचार्य रा०औ०प्र०सं०जलेसर एटा। द्वारा संदीप जैन, जिलाध्यक्ष भा०ज०पा०, एटा को पुष्पभेट कर स्वागत किया गया। रोजगार मेले में जिला कौशल विकास मिशन से प्रबन्धक उपेन्द्र सिंह चौहान, रमन कुमार सेवायोजन कर्मचारी, राजकीय आई०टी०आई० व निजी आई०टी०आई० के प्रधानचार्य/प्रबन्धक ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम का सफल आयोजन कराया।