जिलाधिकारी ने कोविड एलवन अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागवाला का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने कोविड एलवन अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागवाला का किया निरीक्षण

एटा। डीएम सुखलाल भारती ने मुख्य सचिव द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में शनिवार को प्रातः कोविड एलवन अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागवाला का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अरविंद कुमार गर्ग के साथ एलवन अस्पताल में भर्ती मरीज ऋतुराज एवं नरेंद्र से फोन पर वार्ता कर स्वास्थ्य, खानपान, साफ सफाई आदि के बारे में जानकारी की।

डीएम ने इस दौरान मौजूद ठेकेदार को निर्देश दिए कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण खाना दिया जाए, यदि कहीं कोई समस्या है तो उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाई जाए। डीएम द्वारा निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कुल 27 मरीज भर्ती पाए गए। मौजूद चिकित्सक ने डीएम को जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल से आज 23 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। सीएमओ ने बताया कि अस्पताल में संक्रमित मरीजों की देखभाल हेतु डॉ राहुल चतुर्वेदी, डॉ विकास यादव, डॉक्टर राजेंद्र कुमार, स्टाफ नर्स अनीता सोनकर, सीएचओ हाजिद खान, स्टाफ नर्स राममूर्ति, फार्मासिस्ट हितेंद्र सहित कुल 15 मेडिकल स्टाफ की तैनाती की गई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks