“हत्या के अभियोग का अनावरण, 01 हत्यारा अभियुक्त गिरफ्तार” मुज़फ्फरनगर

अवगत कराना है कि दिनांक-21.08.2020 को थाना पुरकाजी क्षेत्र में धर्मकांटे के मुनीम मयंक का शव मिला था जिसके सम्बन्ध में थाना पुरकाजी पर अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त अभियोग का अनावरण करते हुए थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा 01 हत्यारे अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-
1. राजा उर्फ शमीम पुत्र गफ्फार नि0 गांव जोगावाला थाना खानपुर जिला हरिद्वार उत्तराखण्ड हाल पता मौ0 भट्टा सेठपुरा कस्बा व थाना पुरकाजी मु0नगर।
बरामदगी
1. 01 तमंचा मय 01 कारतूस जिन्दा 315 बोर
2. 01 मोबाईल फोन (वीवो कम्पनी)
हत्या का कारण:- अभियुक्त धर्मकांटे पर ड्राइवर था, मयंक के पास पैसे होने की सूचना पर उसने लूट की योजना बनाई तथा लूट के दौरान मृतक मयंक द्वारा उसकी पहचान कर ली गयी जिस कारण उसने हत्या की घटना को कारित किया।*मीडिया सेल*