भैंस को चराते समय ग्राम मनिकपुरा निवासी कश्यप समाज के दो लोग काली नदी में डूबे !

बड़ी खबर*
एटा,आज शुक्रवार को दोपहर लगभग 2:30 बजे भैंस को चराते समय ग्राम मनिकपुरा निवासी कश्यप समाज के दो लोग काली नदी में डूबे !
** जैथरा थाना पुलिस ने नदी में डूबे हुए एक व्यक्ति रवि कश्यप उम्र लगभग 32 वर्ष को निकाला, दूसरा 50 वर्षीय व्यक्ति राक्षपाल कश्यप को निकालने का प्रयास जारी !
** एसडीएम अलीगंज जगमोहन गुप्ता एवं कोतवाली जैथरा के प्रभारी शंभू नाथ सिंह मय पुलिस बल घटना स्थल पर मौजूद !
** वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह ने एनडीआरएफ टीम को तत्काल घटनास्थल पर बुलाने के लिए लिखा पत्र !
** अलीगंज विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक ठा. सत्यपाल सिंह राठौर एवं निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश कश्यप द्वारा एनडीआरएफ टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की फोन पर वार्ता !
** काली नदी के घटनास्थल पर जैथरा पुलिस द्वारा नदी में डूबे हुए व्यक्ति रक्षपाल कश्यप को खोजने के लिए किया जा रहे हर संभव प्रयास !
** घटनास्थल पर ग्राम मनिकपुरा सहित आसपास गांव के जुटे सैकड़ो ग्रामीण !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks