शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश

न्यू सिटी ककरा स्थित बायोडायवर सिटी पार्क में सहयोग संस्था के सभी पदाधिकारियो ने पौधारोपण किया , कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे एडीएम एफआर अरविंद कुमार ने कहा कि यह संस्था बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है , और यह समय पौधा रोपण का ही है, इसलिए सभी लोग ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए, क्योंकि पेड़ों के कटान होने से पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है , जिसको मेंटेन करना अति आवश्यक है ,अन्यथा एक बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी । कार्यक्रम में पहुंचे एडीएम का संस्था के संरक्षक अनिल गुप्ता प्रधान व शाहनवाज खा एडवोकेट ने बुके देकर स्वागत किया । संस्था की अध्यक्ष रजनी गुप्ता की शादी की सालगिरह होने पर उन्होंने अपने पति राम जी गुप्ता के साथ मिलकर अपने पल को यादगार बनाते हुए पौधा रोपण किया , और कहा कि सभी को अपना जन्मदिन, अपनी शादी की सालगिरह आदि ऐसे पलों को पौधारोपण कर अवश्य ही यादगार बनाना चाहिए , इस मौके पर संस्था की अध्यक्ष
रजनी गुप्ता, महासचिव विकास सक्सेना, डायरेक्टर तराना जमाल, सैय्यद अनवर, सरदार हरजीत सिंह, डॉक्टर पुनीत मनीषी,स्तुति गुप्ता सुमन गुप्ता , राजविंदर सिंह राजा ,नवनीत गुप्ता ,एडवोकेट शफीकुद्दीन अंसारी , रामजी गुप्ता, अंकुश गुप्ता , मोहम्मद नाजिम , पार्षद मनीष गुप्ता, पार्षद शिवओम सक्सेना, फरमान,रुद्राक्ष गुप्ता,तन्मय गुप्ता, शबाब, सृस्टि सक्सेना,मुग़ीश अंसारी श्रेष्ठ कुमार,शानवी शर्मा , अवनीश कुमार पटेल आदि सभी उपस्थित रहे ।।
मीडिया से बात की ADM अरविन्द कुमार