
कासगंज ! आज शुक्रवार को जिलाधिकारी श्रीमती मेधा रूपम एवं पुलिस अधीक्षक कासगंज सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा श्रावण मास एवं काँवड़ यात्रा के दृष्टिगत जनपद में भ्रमण कर थाना सोरों क्षेत्रान्तर्गत लहरा घाट, अल्लीपुर बरबारा घाट व मुख्य मार्ग पर श्रृद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कावड़ यात्रा रूट व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग व्यवस्था तथा घाटों से पहले वाहन पार्किंग व्यवस्था, घाटों पर गंगा में जलस्तर के अनुसार बेरीकेटिंग किये जाने, महिला/बालिकाओं के लिये चैजिंग रूम, खोया पाया केन्द्र, मोबाइल शौचालय आदि सम्पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने हेतु अधीनस्थों को निर्देशित किया गया।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी , अपर पुलिस अधीक्षक, उप-जिलाधिकारी कासगंज,क्षेत्राधिकारी कासंगज, प्रभारी निरीक्षक सोरों, प्रभारी यातायात कासगंज व अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे।