
कविता मेडिसिन्स के फ्रेंचाइजी का उद्धाटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने विधिवत रूप से फीता काटकर किया
गिरिडीह शहर के बदडीहा स्थित स्टेट बैंक की शाखा के समीप नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कविता मेडिसिंस की पहली फ्रेंजाइजी का उद्घाटन किया।
मंत्री ने संचालक शुभम पांडेय व राजेश विश्वकर्मा को शुभकामना देते हुए कहा कि अब बदडीहा के लोगों को दवा खरीदने गिरिडीह नहीं जाना पड़ेगा। जरूरत की सभी दवाएं अब यहां के लोगों को यह स्टोर यंही उपलब्ध करायेंगा। कविता मेडिसिंस के संचालक मुकेश आनंद केसरी ने बताया कि गिरिडीह में चार ब्रांच हैं।
वहीं बदडीहा में यह पहली फ्रेंचाइजी खोली गयी है। यहां डॉक्टर के बैठने की व्यवस्था होगी। मौके पर अनुपमा केसरी, सुमित कुमार, शिवम श्रीवास्तव, टिंकू केसरी, आशीष गुप्ता, गौरव विश्वकर्मा समेत अन्य मौजूद थे।