
एटा ! उ0 प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्या रेनू गौड़ द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालम्बन तथा जनपद में महिला अपराध, महिला उत्पीड़न अथवा अन्य किसी भी प्रकार से पीड़ित एवं प्रताड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे महिला आयोग द्वारा जन सुनवाई कार्यक्रम पुलिस अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में महिलाओं की जनसुनवाई करते हुए कहा कि सरकार की मंशानुरूप महिला आयोग पूरी तरह से सजकता पूर्वक महिलाओं की सुरक्षा संरक्षण एवं अन्य किसी भी प्रकार के उत्पीड़न से न्याय दिलाने हेतु संवेदनशील है आयोग द्वारा विकास के विभिन्न क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी माननीय मुख्यमंत्री जी की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। आज आए प्रकरणों में अधिकतर जमीनी विवाद से संबंधित मामले आए शिकायतों के प्रकरण में संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर के तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देश दिए गए।
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सुनवाई के दौरान महिलाओं की समस्याओं का गहन विश्लेषण कर अन्य संबंधित अधिकारियों के सहयोग से उचित कार्यवाही कर उसका समाधान कराया जा रहा है, महिला जनसुनवाई के दौरान मा0 आयोग की सदस्या द्वारा महिलाओं से संबंधित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में प्रगति की जानकारी भी प्रदान की।
उन्होंने कहा कि सभी महिलाए अपने अधिकारों एवं दायित्वों के प्रति सजग रहें। तदोपरांत उनके द्वारा वन स्टॉप सेंटर एटा का निरीक्षण किया गया, केंद्र प्रशासक जागृति चतुर्वेदी के साथ शिल्पी सक्सेना, आरती, रेखा उपस्थित मिले। केंद्र पर आने वाली घरेलू हिंसा की शिकायतों पर की जाने वाली कार्यवाही की सदस्या द्वारा सरहना की गई। जिसके उपरांत मा० सदस्या द्वारा जलेसर में पीतल उद्योग के कारखाने का निरीक्षण किया गया। जहां सारी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।