
कॉरिडोर तो बनेगा ही!…दिक्कत है तो कहीं और चले जाएं
सांसद हेमा मालिनी का विवादित बयान
हेमा मालिनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह कह रही हैं कि कॉरिडोर तो बनकर रहेगा और जरूर बनकर रहेगा। जो विरोध कर रहे हैं, वह वृंदावन को छोड़कर कहीं और चले जाएं….शुक्रवार को यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ तो ब्रज के लोगों ने सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर ही उनके बयान की निंदा शुरू कर दी। लोग सांसद के इस बयान को लेकर भड़क उठे हैं।