वर्ल्ड आइकन अवार्ड से सम्मानित होंगे डॉ प्रदीप रघुनंदन।

18 वर्षों से कारागार सुधारो के क्षेत्र में कर रहे हैं काम।
राष्ट्रपति के द्वारा हो चुके हैं सम्मानित।
पद्म भूषण साइना नेहवाल करेगी सम्मानित।

एटा 5 जुलाई। कारागार सुधारो के क्षेत्र में पिछले 18 वर्षों से सफलतापूर्वक कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता डॉ प्रदीप रघुनंदन की विशिष्ट बंदी कल्याण सेवाओं के लिए आगामी 23 अगस्त को वर्ल्ड आइकन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें दिल्ली के जनकपुरी में स्थित हयात सेंटर होटल में आयोजित एक शानदार कार्यक्रमों में अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी पद्म भूषण साइना नेहवाल के द्वारा प्रदान किया जाएगा। नेशनल एंटी हरासमेंट फाउंडेशन की टीम के द्वारा पूरे भारत में आयोजित विभिन्न समीक्षा अभियानों के बाद जेल सुधारक डॉ प्रदीप रघुनंदन का नाम फाइनल किया गया।
ज्ञात हो कारागार सुधारक डॉ प्रदीप रघुनंदन ने वर्ष 2006 में जनपद कारागार एटा से अपने जेल सुधार अभियान की श्रृंखला शुरू की थी। डॉ रघुनंदन के शैक्षिक एवं रचनात्मक जेल सुधार अभियान के आधार पर वर्ष 2008 में जनपद कारागार एट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित आई. एस. ओ. सम्मान प्राप्त हुआ। उन्होंने सबसे पहले जनपद कारागार एटा में जेल विद्यालय की शुरुआत कर बंदियों को शिक्षा का अधिकार दिलाया, जिसे बाद में उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा प्रदेश की सभी कारागारों में लागू किया गया।
योग एवं खेलकूद के क्लासेस के माध्यम से बंधिया को मानसिक एवं शारीरिक स्वस्थ रखना,कारागार लाइब्रेरी के माध्यम से बंदियों के बीच पठन-पाठन का माहौल बनाना तथा जेल रेडियो के माध्यम से बंधिया का स्वस्थ मनोरंजन करना डॉ. रघुनंदन के जेल सुधार अभियान में शामिल है। उत्तर प्रदेश के कारागारों में निरुद्ध सैकडों बंदियों के कविता, कहानी, गीत, गजल एवं निबंधों के संग्रह प्रकाशित करके बंधिया के अंदर छिपी प्रतिभा को तराशने और उन्हें मंच प्रदान करने का काम डॉ. रघुनंदन का भगीरथ प्रयास है।
डॉ प्रदीप रघुनंदन को अपने कारागार सुधार अभियानों के लिए दर्जनों बार राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका हैl वर्ष 2020 में उत्तर प्रदेश जेल के महानिदेशक डॉ आनंद कुमार ने उनको विशिष्ट सम्मान प्रदान किया और उन्हें उत्तर प्रदेश की सभी जिलों में अपने सुधार अभियानों को चलाए जाने हेतु अधिकृत किया। 20 मार्च 2024 को भारत की राष्ट्रपति आदरणीय द्रौपदी मुर्मू जी के द्वारा उनके जेल सुधार अभियानों के लिए राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में सम्मानित किया।
डॉ प्रदीप रघुनंदन को वर्ल्ड आइकन अवार्ड हेतु चयनित किए जाने पर जेल अधीक्षक अंकिचिता श्रीवास्तव, जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह, डॉक्टर अशोक यादव , के के मिश्रा सर, वरिष्ठ अधिवक्ता महेश चंद्र शर्मा एडवोकेट एडवोकेट लोकेंद्र मिश्रा, एडवोकेट गिरीश मिश्रा, एडवोकेट राजीव शर्मा, डॉ लालाराम पल्लव, योगेश शर्मा, मोहम्मद यासमीन, चौधरी मलखान सिंह, नितिन वशिष्ठ, संतोष तिवारी, राजीव कुमार, सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं सामाजिक संस्थाओं ने हर्ष व्यक्त किया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks