
एटा,उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से सूचित किया गया है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा मीडियेशन एवं कंसीलियेशन प्रोजेक्ट कमेटी, सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली के तत्वावधान में सम्पूर्ण राष्ट्र में दिनांक 01 जुलाई, 2025 से दिनांक 30 सितम्बर, 2025 तक राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान चलाया जा रहा है।
उक्त अभियान के सफल क्रियान्वन हेतु विश्राम कक्ष, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा में आज दिनांक 03.07.2025 को समस्त सम्मानित मध्यस्थगण के साथ दिनेश चन्द, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के निर्देशानुसार कमालुद्दीन, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के साथ मूल-भूत दिशा-निर्देश के सम्बन्ध में बैठक आहूत की गयी, जिसमें जनपद न्यायालय एटा से प्रेषित मध्यस्थता हेतु पत्रावलियों को अधिक से अधिक चिन्हित कर सुलह-समझौता कराकर अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर समस्त सम्मानित मध्यस्थ/अधिवक्तागण, ए0डी0आर0 भवन, जनपद न्यायालय एटा आदि उपस्थित रहे।