
जनपद कासगंज आज दिनांक 03-07-2025 को जिलाधिकारी कासगंज श्रीमती मेधा रूपम व पुलिस अधीक्षक कासगंज सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा जनपद कासगंज से निकलने वाली काँवड़ यात्रा के दृष्टिगत थाना सोरों क्षेत्रान्तर्गत लहरा घाट व मुख्य मार्ग पर श्रृद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कावड़ यात्रा रूट व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग व्यवस्था तथा घाटों से पहले वाहन पार्किंग व्यवस्था, घाटों पर गंगा में जलस्तर के अनुसार बेरीकेटिंग किये जाने, महिला बालिकाओं के लिये चैजिंग रुम, खोया पाया केन्द्र, मोबाइल शौचालय, आवश्यक प्रकाश व्यवस्था व मेला परिक्षेत्र में सम्पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था पूर्व से ही सुनिश्चित किये जाने हेतु अधीनस्थों को निर्देशित किया गया है तथा कॉवड़ मार्ग पर रुट डाइवर्जन जैसी यातायात सम्बन्धी व्यवस्थाओं हेतु यातायात प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी कासगंज, अपर जिलाधिकारी कासगंज, अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज, उपजिलाधिकारीर नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी यातायात एवं अन्य अधि0गण मौजूद रहे